{"_id":"60a2a85f8ebc3eb2aa15eba0","slug":"cm-s-message-take-care-corona-will-lose-country-will-win-saharanpur-news-mrt538680591","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का संदेश.. बरतें सावधानी... कोरोना हारेगा, देश जीतेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का संदेश.. बरतें सावधानी... कोरोना हारेगा, देश जीतेगा
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड संक्रमण की स्थिति जानने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था परखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को एक संदेश भी देकर गए। एक तरफ उन्होंने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया वहीं जनता से अपील की कि कोरोना के खिलाफ हर नागरिक को सावधानी बरतनी है। कोरोना हारेगा, देश जीतेगा कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की।
सोमवार को सहारनपुर में सीएम ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों के दरवाजे तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को हर व्यक्ति का ध्यान है, प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य सेवा दिलाने का प्रयास है। यह महामारी है, जिससे बचाव का सर्वोत्तम उपाय सावधानी है, इसलिए किसी को लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
वहीं, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह कोरोना योद्धा पूरी मेहनत से लगे हैं, लेकिन जिम्मेदारी हर नागरिक की भी है। हाई रिस्क कैटेगरी में पहले से बीमार व्यक्ति, गर्भवती के अलावा 60 साल से ऊपर और 10 साल से कम उम्र वाले कतई घरों से बाहर ना निकलें। क्योंकि इसी सावधानी से संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है और बहुतों के जीवन को बचाया जा सकता है। खास जरूरत पर जो घर से बाहर निकलते हैं, उन्हें दो गज की दूरी का पालन अवश्य करना होगा और मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।