फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM may come next week

अगले सप्ताह आ सकते हैं सीएम

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM may come next week
सहारनपुर। पुवांरका में बनने वाले मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास अगले सप्ताह होने की संभावना है। शिलान्यास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। उनके आगमन की संभावना के चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

पूर्व में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही थी। इसके बाद नवरात्र में शिलान्यास होने की उम्मीद बनी और अब 25 अक्तूबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चाएं हैं। उम्मीद है कि 27 या 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सहारनपुर आ सकते हैं। ऐसी संभावनाओं के चलते स्थानीय प्रशासन पहले से ही तैयारियों में लगा हुआ है।
विज्ञापन

पुवांरका में जहां पर राज्य विवि का निर्माण होना है, वहां कार्यदायी एजेंसी की तरफ से मैदान को समतल कराने से लेकर मिक्सिंग प्लांट तक जाने का रास्ता भी बना दिया गया है। इसके अलावा सहारनपुर से पुवांरका तक जनता रोड पर साफ सफाई का कार्य भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन का अभी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। राज्य विवि का शिलान्यास होना है, उसके लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्राप्त होने पर तैयारियां पूर्ण करने में ज्यादा देर न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed