फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clues not found of missing three siblings

लापता हुए तीन भाई-बहनों को नहीं मिला सुराग

Tue, 29 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clues not found of missing three siblings
लापता हुआ जीत - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गांव संतागढ़ से आठ दिन पूर्व लापता हुए तीन भाई-बहनों का कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया है। बच्चों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। सीसीटीवी कैमरे में बच्चे गांव से बाहर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव संतागढ़ निवासी जितेंद्र उर्फ लल्लू की 10 वर्षीय पुत्री जिया, छह वर्षीय पुत्र जीत और आठ वर्षीय पुत्री रिया आठ दिन पूर्व घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने गांव में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो तीनों बच्चे गांव से बाहर जाने वाले रास्ते की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया है। बच्चों मां और पिता का रो-रोककर बुरा हाल है। मंगलवार को पिता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र भेजकर बच्चों की तलाश किए जाने की मांग की है। पिता ने बच्चों के साथ अनहोनी होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

लालच देकर अगवा करने की आशंका
परिजनों को आशंका है कि कोई व्यक्ति बच्चों को चीज दिलाने का लालच देकर गांव के बाहर जाने वाले रास्ते पर ले गया और उसके बाद उनका अपहरण कर लिया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ बच्चे ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की बरामदगी को लेकर तीन पुलिस टीमों को लगाया है। पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है। जल्द बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी सिटी

लापता हुई रिया

लापता हुई रिया- फोटो : SAHARANPUR

लापता हुई जिया

लापता हुई जिया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed