{"_id":"67830037165ffeb5d50c174e","slug":"clouds-loom-over-saharanpur-drizzle-may-occur-in-two-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-140188-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर में छाईं घटाएं, दो दिन में हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर में छाईं घटाएं, दो दिन में हो सकती है बूंदाबांदी
Sun, 12 Jan 2025 05:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को काली घटाएं छाए रहने और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट रही। इसकी वजह से सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
जनपद में शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा था, लेकिन रात को कोहरा छटने के बाद तारे निकल आए थे। शनिवार की सुबह पांच बजे तक आसमान साफ था और तारे निकले हुए थे, लेकिन उसके बाद हल्के बादल निकल आए। धीरे-धीरे आसमान बादलाें से घिर गया। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल आई। इसके बाद कभी धूप और कभी बादलों की छांव का सिलसिला जारी रहा, लेकिन शाम चार बजे आसमान काली घटाओं से घिर गया और बूंदाबांदी का मौसम बन गया।
जो न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 8.8 डिग्री सेल्सियस था वह शनिवार को गिरकर 8.5 डिग्री हो गया। वहीं जो अधिकतम तापमान शुक्रवार को 16 डिग्री था वह भी गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी सोमवार तक बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।