फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   clothing business warmed in winter

सर्दी में गर्म हुआ कपड़ों का कारोबार

Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
clothing business warmed in winter
बेहट रोड़ पर जैकेट खरीदते युवा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का कारोबार भी गर्म हो गया है। कोरोना काल के बाद स्थिति सामान्य होने पर व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पुरुष जैकेट तो युवतियां व महिलाएं कोट पसंद कर रही हैं। इसको लेकर बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

महानगर के हिरनमारान, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, रायवाला बाजार, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड स्थित गर्म कपड़ों की दुकानों पर युवतियां, महिलाएं और पुरुष सर्दी के कपड़ों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों के गर्म कपड़ों की भी डिमांड बढ़ गई है। बाजार में कोट, कार्डिगन, जैकेट, स्वेटर, शॉल, मफलर, इनर व पायजामी की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

श्रीराम चौक के व्यापारी हरमीत सिंह का कहना है कि पुरुष जैकेट तो महिलाएं कोट व श्रग खरीद रही हैं। इसके साथ ही इनर व पायजामी की मांग ज्यादा है। चकराता मार्ग के कारोबारी मोहम्मद आकिब कहना है कि बाजार में जैकेट की विभिन्न वैरायटी की आई हैं। युवा जैकेट-ब्लेजर खरीद रहे हैं। लेदर की जैकेट को भी खूब पसंद किया जा रहा है। हिरनमारान के कारोबारी अनिल रसवंत का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों बिक्री शुरू हो गई है। कोरोना काल के बाद स्थिति सामान्य होने पर पूर्व की अपेक्षा कारोबार अच्छा है। उम्मीद है कि बीते दो साल की अपेक्षा इस कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की कीमत
-- ब्लेजर एक से पांच हजार रुपये तक
-- विभिन्न तरीके की जैकेट 1500 से लेकर पांच हजार तक
-- गर्म कुर्ती 300 से 1500 रुपये में बिक रही है।
-- फर वाले गर्म कोट दो हजार से छह हजार रुपये तक बिक रहा है।
-- श्रग 800 से लेकर तीन हजार रुपये तक है।
-- मफलर, टोपी, इनर व पायजामी 200 रुपये लेकर एक हजार तक है।

हरजीत सिंह नरूला

हरजीत सिंह नरूला- फोटो : SAHARANPUR

मौहम्मद आकिब

मौहम्मद आकिब- फोटो : SAHARANPUR

अनिल रसवंत

अनिल रसवंत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed