{"_id":"617c39abcfda2862af2454a0","slug":"clothing-business-blossomed-on-festivals-saharanpur-news-mrt5628235119","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार से खिल उठा कपड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार से खिल उठा कपड़ों का कारोबार
विज्ञापन
- सार्थक नारंग, कपड़ा कारोबारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दीपावली का पर्व कपड़ा कारोबार के लिए खुशियां लेकर आया है। करवाचौथ के बाद अब दीपावली को लेकर जमकर खरीद हो रही है। महिलाओं को शरारा और अनारकली सूट सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है तो युवतियां क्राप टॉप खरीदने में विशेष रुचि दिखा रही है। इसी तरह युवकों की पहली पसंद जींस और स्वेट शर्ट ही है। त्योहार के मद्देनजर कपड़ा कारोबार खिल उठा है।
बीते वर्ष दीपावली पर भी कारोबार अपेक्षित नहीं हुआ था, क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से लोग खरीदारी के लिए बाजार में कम ही निकल रहे थे। इस बार ऐसा नहीं है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। शहर के रायवाला, पंजाबी मार्केट, नेहरू मार्केट और मटिया महल आदि बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की खरीद के लिए दुकानों पर भीड़ बनी हुई है। इसी तरह कोर्ट रोड और घंटाघर के आसपास ब्रांडेड शोरूम पर भी खरीदारी के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर भी दिए हैं। किसी ने 40 प्रतिशत तो किसी ने 50 प्रतिशत छूट का ऑफर जारी किया है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो खरीद की तय सीमा पर कुर्ती या टीशर्ट गिफ्ट में दे रहे हैं।
दाम में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
बीते वर्ष की तुलना में इस बार कपड़ों के दाम में भी इजाफा हुआ है। करीब 10 से 15 फीसदी तक दाम में उछाल है। दाम बढ़ने के पीछे कच्चे माल की महंगाई बताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि कपड़ा मिल मालिकों की तरफ से ही दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
ये हैं दाम
शरारा और गरारा -- 1200 से 3000
लांचा -- 1000 से 5000 तक
क्राप टॉप -- 1500 से 3000
जींस -- 500 से 1000 (नॉन ब्रांडेड)
अनारकली (फ्राक वाला सूट) -- 1500 से 3000
सामान्य सूट ---- 500 से 2500
कारोबारियों की बात
- रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि त्योहार पर बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। यह कारोबार के लिए अच्छा संकेत है। आगे भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
- रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव फुटेला का कहना है कि करवाचौथ पर और अब ग्राहक कपड़ों की खरीद के लिए उत्साह दिखा रहे हैं।
- कपड़ा कारोबारी सार्थक नारंग का कहना है कि कपड़ा मिल संचालकों ने दाम बढ़ाए हैं, लेकिन त्योहार की खुशी के चलते ग्राहक मनचाही ड्रेस खरीदने पहुंच रहे हैं।
- रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के महामंत्री कपिल मल्होत्रा का कहना है कि इस बार कोरोना के प्रभाव से लोगों को मुक्ति मिली है। इसी कारण त्योहार पर पहले से ज्यादा खुशी लोगों में है और खरीदारी करने लोग निकल रहे हैं।

- राजीव फुटेला, कोषाध्यक्ष, रायवाला कपड़ा मार्केट- फोटो : SAHARANPUR

- कपिल मल्होत्रा, महामंत्री, रायवाला कपड़ा मार्केट- फोटो : SAHARANPUR

- ओमप्रकाश, प्रधान, रायवाला कपड़ा मार्केट- फोटो : SAHARANPUR

श्रीराम चौक पर दीपावली के लिये खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR