फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cloth Market Closes Against GST

जीएसटी के विरोध में कपड़ा बाजार बंद, धरना प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cloth Market Closes Against GST
विरोध जुलूस निकालते कपड़ा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जीएसटी लगाने के विरोध में मंगलवार को भी कपड़ा बाजार बंद रहे। कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कपडे़ पर जीएसटी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलनरत व्यापारियों ने मंगल बाजार भी नहीं लगने दिया।मंगलवार को कपड़ा व्यापारियों को संबोधित करते हुए रायवाला क्लाथ मार्किट एसोसिएशन के प्रधान गुलशन धींगडा और संरक्षक तेजेंद्र कपूर ने कहा कि जीएसटी हटने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को जीएसटी की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया जाएगा।  पंजाबी मार्केट के प्रधान रमेश अरोड़ा ने कहा कि जीएसटी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। पंकज कालड़ा, अजय कालड़ा, मनोज तनेजा, श्याम सुंदर सपड़ा, राजकुमार कालड़ा, संजय अरोड़ा, कपिल मल्होत्रा, मोहम्मद असद, मोहम्मद खिसाल, गिन्नी कपूर , संजय गांधी, अमित गांधी, भानू आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनक राज गांधी, धर्मेंद्र खन्ना, मनोज जैन, संजय कालडा, प्रवीन बंसल, प्रदीप भंडारी, पप्पू, खैरातीलाल अरोडा, विजय बजाज, पंकज, मोनू, बंटी पसरीचा आदि रहे। 

उधर, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, रायवाला कपड़ा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश कसंल और  चेयरमैन रविकांत लूथरा ने सूरत में व्यापारियों पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार और गुजरात सरकार के हिटलरशाही रवैए के चलते  पुलिस ने निहत्थे व्यापारियों की पिटाई की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने रवैये का नहीं बदला तो कपड़ा व्यापारी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। 


कहा कि बुधवार को ओमप्रकाश कंसल और राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारी अनशन पर बैठेंगे। महेश नारंग, रामस्वरूप ग्रोवर, अनुराग  मलिक, राजीव फुटेला, विजय नारंग, कपिल मल्होत्रा, अनवर अंसारी, अदनान प्रधान, संजय खन्ना, वेदप्रकाश गुप्ता, सुभाष पसरीचा, श्याम धींगरा, सुशील बंसल, इरफान अंसारी, राकेश जैन, राजेश्वर, खैरातीलाल अरोडा, सार्थक, विपिन अरोडा, चिराग नारंग, संदीप बत्रा, प्रदीप सिंघल, रोहताश सैनी, अजय कपूर, शुभम मित्तल, सुंदरलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed