फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clerk had forged signatures of two officers, investigation completed

Saharanpur News: लिपिक ने दो अधिकारियों के किए थे फर्जी हस्ताक्षर, जांच पूरी

Sat, 11 May 2024 12:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Clerk had forged signatures of two officers, investigation completed
सहारनपुर। फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में जांच पूरी हो गई है। दोनों अधिकारियों ने भी लिखित रूप में स्वीकार किया है कि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। लिपिक ने फर्जी हस्ताक्षर कर रखे हैं। जांच पूरी होने के बाद लिपिक पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी अपर नगरायुक्त से इस संबंध में बात कर व्यवस्था सुधार के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गृहकर एवं जलकर विभाग की एक महिला लिपिक ने एक फाइल पर अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और कर निर्धारण अधिकारी के हस्ताक्षर कर फाइल आगे बढ़ा दी थी, लेकिन मामला संदिग्ध होने पर जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि दोनों अधिकारियों के हस्ताक्षर फर्जी हैं। अधिकारियों ने अपर नगरायुक्त राजेश यादव जो कि कर विभाग के प्रभारी भी हैं को लिखित में दिया है कि फाइल पर उनके नाम से हुए हस्ताक्षर फर्जी हैं। इसके बाद लिपिक पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। अपर नगरायुक्त का कहना है कि अधिकारियों के लिखित बयान आ गए हैं। वह अपनी रिपोर्ट नगरायुक्त को सौंपेंगे, जो भी कार्रवाई होनी है वह उनके ही स्तर से होगी।
विज्ञापन

------
लिपिक का रुपये मांगने का वीडियो भी आया सामने
गृहकर एवं जलकर विभाग के एक और लिपिक पर गाज गिर सकती है। एक व्यक्ति ने लिपिक का वीडियो अधिकारियों को सौंपा है, जिसमें लिपिक पर फाइल करने के लिए कथित तौर पर रुपये मांगने का आरोप है। उक्त मामले में भी अपर नगरायुक्त राजेश यादव द्वारा जांच की जा चुकी है। जिसमें आरोप सिद्ध हो गए हैं। ऐसे में संबंधित लिपिक पर भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गृहकर एवं जलकर विभाग में लिपिक द्वारा फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण तीन दिन से संज्ञान में है। इसमें अपर नगरायुक्त को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक अन्य लिपिक पर रुपये मांगने का आरोप है। उक्त प्रकरण की भी जांच चल रही है। जो भी कर्मचारी या अधिकारी नगर निगम की छवि को धूमिल कर रहे हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed