फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleaning of drains will be priority before Kanwar Yatra, Eid and Rains

कांवड़ यात्रा, ईद और बरसात से पहले नालों की सफाई रहेगा प्राथमिकता

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains will be priority before Kanwar Yatra, Eid and Rains
अंबाला रोड पर कांवड़ शिविर स्थल का निरीक्षण करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
कांवड़ यात्रा, ईद और बरसात से पहले नालों की सफाई रहेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

सहारनपुर। नवागंतुक नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सड़क और पानी की व्यवस्था कराना, ईद के लिए सफाई और कचरा उठान की व्यवस्थाएं कराना तथा बरसात से पहले नालों की सफाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पहले 15 दिन वार्डों का निरीक्षण कर शहर को समझेंगी और लोगों से फीडबैक लेंगी। जन समस्याओं के समाधान पर भी उनका फोकस रहेगा।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए समतल मार्ग और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया है। ईद उल अजहा से पहले होने वाली साफ सफाई आदि पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम में आने वाली जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शहर को विकास की दृष्टि और स्मार्ट सिटी की योजनाओं को आगे ले जाने के लिए जनता के सहयोग से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के लिए वह मॉनीटरिंग करेंगी। उन्होंने बताया कि शहर में सड़कों, नालों-नालियों, तालाबों, पार्कों आदि का सर्वे कराकर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा और उनका सत्यापन भी कराया जाएगा। अधिकारियों को निगम की संपत्तियों के ब्योरे के लिए संपत्ति रजिस्टर बनाने के निर्देश दे दिए हैं, उनका भी सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ रूट का किया निरीक्षण
नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सोमवार की शाम अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां कांवड़ शिविर लगाए जाते हैं। नगरायुक्त को अंबाला रोड पर दिनेश सेठी ने कांवड़ शिविरों की व्यवस्था और आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। नगरायुक्त ने कुम्हार हेड़ा व नगर निगम की सीमा में देहरादून रोड से अंबाला रोड़ तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, जितेंद्र सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त ने महापौर से की औपचारिक भेंट
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सोमवार की दोपहर नगर निगम पहुंचने पर महापौर कार्यालय में महापौर संजीव वालिया से औपचारिक भेंट की। महापौर के साथ मौजूद पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने नगरायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। महापौर ने नगरायुक्त का अभिनंदन करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को गति और गुणवत्ता मिलेगी। इस दौरान पार्षद नितिन सिंघल, मनोज जैन, कार्तिक चौहान, ज्योति अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, भाजपा महानगर महामंत्री किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

नवनियुक्त नगरायुक्त का अभिनंदन करते मेयर संजीव वालिया और पार्षदगण

नवनियुक्त नगरायुक्त का अभिनंदन करते मेयर संजीव वालिया और पार्षदगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed