फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class 9 and 11 educational details will be uploaded by 16

कक्षा नौ और 11 के शैक्षिक विवरण 16 तक अपलोड होंगे

Thu, 23 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Class 9 and 11 educational details will be uploaded by 16
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने बोर्ड के अभ्यर्थियों और कक्षा नौ व 11 के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि वर्ष 2022 के कक्षा दस और 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त कर आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि बढ़ाई गई है। इसी तरह शैक्षिक सत्र 2021-22 के कक्षा नौ और 11 के संस्थागत अभ्यर्थियों के विद्यालयों में पंजीकरण शुल्क प्राप्त करने व ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रधानाचार्यों के द्वारा बोर्ड परीक्षा के सभी योग्य विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की तिथि छह अक्तूबर कर दी गई है। जमा किए गए चालान और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर 16 अक्तूबर तक अपलोड किया जा सकता है। प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक रहेगी। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अन्य तिथियों में भी परिवर्तन किए गए हैं। इसके अलावा कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण को लेकर भी तिथियां बदली गई हैं। प्रधानाचार्यों के द्वारा कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed