{"_id":"686d6a88b6df802b0c0f37c9","slug":"class-11-student-stabbed-to-death-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153544-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 11वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 11वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
Wed, 09 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ के गांव डाल्लेवाला में बेटे की मौत के बाद विलाप करती मां। संवाद
नकुड़ । गांव डाल्लेवाला में 11वीं के छात्र प्रिंस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में चकरोड पर पड़ा मिला है। गर्दन पर कई गहरे घाव मिले हैं। प्राथमिक जांच में हत्याकांड में किसी नजदीकी की भूमिका सामने आ रही है।
गांव डाल्लेवाला निवासी काका कश्यप के पुत्र प्रिंस (16) का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत की चकरोड पर खून से लथपथ मिला है, पास ही उसकी साइकिल भी पड़ी थी। मृतक की दादी मेमो ने बताया कि सोमवार शाम प्रिंस घर से साइकिल लेकर निकला था। देर रात तक भी वह घर नहीं आया तो परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोग खेतों की तरफ गए। वहां खून से लथपथ प्रिंस का शव पड़ा मिला। उसके गर्दन पर चाकू से मारे जाने के कई गहरे घाव मिले। मौके ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल अविनाश गौतम फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। देर शाम प्रिंस की मां कांतिदेवी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।