फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class 10 maths question paper was easy in UP board

Saharanpur News: आसान रहा यूपी बोर्ड में दसवीं गणित का प्रश्नपत्र

Wed, 22 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Class 10 maths question paper was easy in UP board
गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को दसवीं की गणित विषय की बड़ी परीक्षा रही। परीक्षा के बाद ज्यादातर परीक्षार्थी खिले चेहरों के साथ बाहर निकले। जितने भी परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र को लेकर बात की गई। सभी ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। उधर, 12वीं के परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन विषयों की परीक्षाएं दी। मंगलवार की परीक्षाओं के लिए 33,452 परीक्षार्थियों में से 31,482 ने परीक्षा दी, जबकि 1,889 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की गणित विषय की परीक्षा सभी 98 केंद्रों पर हुई। इसके लिए जिले भर में 26,564 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 24,911 ने परीक्षा दी, जबकि 1653 अनुपस्थित रहें। 12वीं की व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। इसके लिए जनपद में 369 परीक्षार्थियों में से 345 ने परीक्षा दी और 24 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में दसवीं की कंप्यूटर विषय की परीक्षा 48 केंद्रों पर हुई। इसके लिए 1,512 परीक्षार्थियों में से 1,430 परीक्षार्थी उपस्थित, जबकि 24 ने परीक्षा छोड़ दी। 12वीं की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 83 केंद्रों पर हुई। इसके लिए पंजीकृत 5,007 परीक्षार्थियों में से 4,796 ने परीक्षा दी, जबकि 211 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। इस प्रकार दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 33,452 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 31,482 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,889 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि मंगलवार की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

गणित विषय की परीक्षा पर परीक्षार्थियों की बात
--एसबीबीए इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा अक्षरा ने बताया कि प्रश्न पत्र दो खंड अ और ब में आया। अ खंड 20 नंबर का रहा, जिसके उत्तर ओएमआर शीट पर देने थे, जबकि ब खंड 50 नंबर का रहा। पूरा प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा। 70 में से 60 से 65 नंबर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--गुरु नानक इंटर कॉलेज की छात्रा खुशीपाल ने भी प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। खुशी ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के कारण गणित विषय की परीक्षा को लेकर वह थोड़ा डरी हुई थी, लेकिन प्रश्न पत्र को देखने के बाद डर एकदम से गायब हो गया। परीक्षा अच्छी रही।
--अमर शहीद इंटर कॉलेज की मिष्ठी ने बताया कि एक-एक नंबर के 20 सवाल, जिनका जवाब ओएमआर शीट पर देना था बेहद आसान रहे। इसके बाद चार और छह नंबर के सवालों में भी एक या दो सवाल को छोड़कर पूरा प्रश्न पत्र बेहद सरल रहा। 90 फीसदी नंबर मिल सकते हैं।
--दीपांशी ने बताया कि उसने गणित विषय की तैयारी पूरी गंभीरता के साथ की। चूंकि गणित में सही जवाब पर पूरे नंबर मिलते हैं, जिनसे श्रेणी में सुधार आता है। ऐसे में उसने प्रश्न पत्र को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चूंकि तैयार पहले से अच्छी थी। इसलिए प्रश्न पत्र आसान लगा।

--नैना का कहना है कि प्रश्न पत्र उसकी उम्मीद से कहीं अधिक सरल रहा। जब प्रश्न पत्र 70 फीसदी पाठ्यक्रम पर आधारित हो तो आधी समस्या तो वहीं समाप्त हो जाती है। जो भी सवाल आए वह आसानी के साथ हल हो गए।

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज से गणित की परीक्षा देकर आती छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed