{"_id":"66ad5a5cd902308ebf001304","slug":"clashes-over-playing-songs-on-dj-kanwad-broken-nine-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128692-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीजे पर गाना बजाने पर संघर्ष, कांवड़ खंडित, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीजे पर गाना बजाने पर संघर्ष, कांवड़ खंडित, नौ घायल
Sat, 03 Aug 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। कपासा गांव में आ रहे कांवड़ियों के साथ गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक कांवड़ खंडित हो गई, साथ ही दो कांवड़ियों समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कपासा-टपरी मार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने 28 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव कपासा निवासी अंकित, रजनीश, मोहित, मनोज, हिमांशु सहित करीब 30 युवक गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कांवड़ियों के परिजन उन्हें टपरी मार्ग पर डीजे के साथ लेने आए थे। इसी दौरान गांव के कुछ शरारती तत्व भी डीजे में शामिल हो गए। आरोप है कि उन्होंने डीजे पर भक्तिगीतों की बजाय अन्य गाने बजाने के लिए कहा। कांवड़ियों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर शरारती तत्वों ने मारपीट शुरू कर दी। वहां पर भगदड़ मच गई। इसमें कांवड़िया अंकित और रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवड़ियों के परिजन मनोज, हिमांशु, मोहन, प्रकाशी, उषा, वंश, बेबी भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। शरारती तत्वों ने एक कांवड़ को भी खंडित कर दिया। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कपासा-टपरी मार्ग पर जाम लगा दिया। पता चलने पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
-- -- -- -
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
हिमांशु पुत्र सुनील जाटव, विराट जाटव पुत्र मधन, निखिल पुत्र हंसराज जाटव, संदेश जाटव पुत्र सालाल, मनीष जाटव पुत्र आनंद, बोबी पुत्र बिंदु जाटव, सुशांत पुत्र कर्मचंद, जयकुमार, विशाल पुत्र ओमपाल, प्रवीण पुत्र मथन, प्रणशुल, शिवा, चुन्नू पुत्रगण छोटा, बिट्टु पुत्र प्रमोद, बोबी पुत्र नानू, गौरव पुत्र प्रवीण, हिमांशु पुत्र दर्शन, प्रियांशु पुत्र मांधा, अंशुल, अश्वनी पुत्रगण दल सिंह, आर्यन पुत्र बिन्ना, पुनीत पुत्र रामचंद, अमन पुत्र सुखबीर, सावन पुत्र धूम सिंह, गुड्डू, शिवम पुत्रगण राकेश, जंगबहादुर पुत्र पहल सिंह, अक्षय पुत्र पदम शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -
मोहन पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर गांव के ही 28 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अशोक कुमार सिसोदिया, सीओ देवबंद