{"_id":"621fbc668e9a903be164886e","slug":"clashes-in-two-sections-six-injured-including-policeman-saharanpur-news-mrt5790057136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्गों में संघर्ष, पुलिसकर्मी सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्गों में संघर्ष, पुलिसकर्मी सहित छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। गांव बडूली में बुधवार की रात अनुसूचित जाति व त्यागी बिरादरी के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने के साथ ही पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होती रही। संघर्ष में दोनों तरफ के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग आमने सामने डटे थे।
नागल थाना क्षेत्र के इस गांव में मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो मामला निपट गया था, लेकिन बुधवार रात दस बजे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। थानाध्यक्ष बीनू सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के आने पर भी आपस में भिड़ रहे ग्रामीणों पर कोई असर नहीं हुआ और वे पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते रहे। एक पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों तरफ के पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा लाठियां फटकारे जाने के बाद दोनों तरफ तितर बितर हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। देर रात तक पुलिस गांव में तैनात थी।