फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clashes in dispute over dirty water in village Kunda, ten injured

गांव कुंडा में गंदे पानी के विवाद में संघर्ष, दस घायल

Sun, 13 Jun 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Clashes in dispute over dirty water in village Kunda, ten injured
सरसावा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा में सड़क पर भरे गंदे पानी के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों तरफ से धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस संघर्ष में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर साढे़ 12 बजे के करीब ग्राम कुंडा में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। संघर्ष सड़क पर भरे गंदे पानी के विवाद पर हुआ। इसमें एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष गंदे पानी की निकासी सड़क पर करता है, इससे हर वक्त सड़क पर पानी भरा रहता है और राहगीरों को भारी परेशानी होती है जब वे विरोध करते हैं तो दूसरा पक्ष गाली गलौज करता है। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि गंदा पानी उनका नहीं है, वो बरसात के कारण सड़क पर एकत्र हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच तलवारों तथा लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें एक पक्ष के शब्बीर, बिलाल, असवद, अदनान तथा दो अन्य घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से गजनफर, मतलूब, शब्बीर, मोहम्मद अली तथा एक अन्य को गंभीर चोटें आई। संघर्ष के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

संघर्ष में घायल हुए एक पक्ष की पैरवी जहां वर्तमान प्रधान कर रहे हैं, दूसरे पक्ष के साथ पूर्व प्रधान थे। ऐसे में चुनावी रंजिश की स्थितियां भी सामने आ रही हैं। वहीं जब पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा में दोनों पक्षों का मेडिकल करा रही थी तो यहां भी कई बार दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। इस संबंध में नवागंतुक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed