फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clash Over Land Dispute in Deoband Village, Several Injured in Stone Pelting and Police Action

UP: देवबंद में दो बीघा के लिए भारी बवाल, दो समुदाय भिड़े, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, छावनी बना क्षेत्र

Sat, 09 May 2026 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद/ सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद/ सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2026 02:11 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Clash Over Land Dispute in Deoband Village, Several Injured in Stone Pelting and Police Action
देवबंद में हंगामे के बीच तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


कई जिलों से बुलानी पड़ी फोर्स
स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात को काबू में करने के लिए जनपद के कई थानों का पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: ITI में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

Clash Over Land Dispute in Deoband Village, Several Injured in Stone Pelting and Police Action
देवबंद में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में स्थित दो बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को जब एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।

देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर पथराव में बदल गई। अचानक हुए इस बवाल से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

कई घंटे में काबू हुए हालात, छावनी बना क्षेत्र
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख जनपद के कई थानों का पुलिस बल और प्रांतीय सशस्त्र बल को भी मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद गांव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

इस दौरान भीम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ITI में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Clash Over Land Dispute in Deoband Village, Several Injured in Stone Pelting and Police Action
देवबंद में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप
अनुसूचित पक्ष का आरोप है कि भीड़ को तितर-बितर करने के नाम पर पुलिस ने उन पर एकतरफा लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं ठाकुर पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन उन्होंने खरीदी हुई है और जब वे वहां पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया।

बवाल में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed