{"_id":"662180564bbab7a49d0df044","slug":"clash-between-two-parties-in-khatakhedi-after-taking-photo-of-girl-three-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-122150-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवती के फोटों खींचने पर खाताखेड़ी में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवती के फोटों खींचने पर खाताखेड़ी में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
Fri, 19 Apr 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी में दो पक्षों में युवती के फाेटो खींचने को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार की देर रात मारपीट हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं। एक पक्ष ने कोतवाली मंडी तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने चाकू मारकर घायल किया है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार दिलाकर मेडिकल कराया है।
घटना बृहस्पतिवार की रात 10 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, खाताखेड़ी में रहने वाले दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हो गई, जिसके बाद उनके के बीच मारपीट होेने के साथ धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए हैं। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके परिवार कि युवती जब घर से बाहर जाती है तो आरोपी पक्ष के युवक उसके फोटों खींचते हैं। इसी के चलते इनके बीच रंजिश चल रही है। एक पक्ष ने चाकू मारने भी आरोप लगाया है। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। कोतवाली मंडी प्रभारी नेमचंद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। इसी के चलते विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।