{"_id":"6621814273918afba302e8c4","slug":"clash-between-two-parties-in-khatakhedi-after-taking-photo-of-girl-three-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-122149-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मतदान केंद्रों पर सुविधाएं न मिलने पर डीएम ने तहसीलदार सदर को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मतदान केंद्रों पर सुविधाएं न मिलने पर डीएम ने तहसीलदार सदर को दिया नोटिस
Fri, 19 Apr 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बृहस्पतिवार की देर शाम नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भ्रमण के दौरान मतदान कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तहसीलदार सदर को नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि सहारनपुर नगर क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए गद्दे और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं मिली। इसके लिए तत्काल तहसीलदार सदर को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद तहसील स्तरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।