फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clash between two parties in Bhainsrau village, seven people injured

Saharanpur News: भैंसराऊ गांव में दो पक्षों में संघर्ष, सात लोग घायल

Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clash between two parties in Bhainsrau village, seven people injured
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में मंगलवार सुबह खेत में पानी देने के दौरान हुए संघर्ष में एक ही बिरादरी के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


गांव भैंसराऊ में सुबह सात बजे गांव का सुमित सैनी अपने पिता के साथ खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान वहां गांव का ही सुमित अपने तीनों बेटों राकी, आकाश और आशीष के साथ पहुंचा। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन सगे भाई रॉकी, आशीष, आकाश और उनके पिता सुमित सैनी तथा दूसरे पक्ष के दो सगे भाई अमित, सुमित और उनके पिता वीरेंद्र सैनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भर्ती कराया। जहां से गंभीर होने पर एक पक्ष के दो सगे भाइयों सुमित और अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र पक्ष की तरफ से उनके भाई ऋषिपाल ने थाने पर सुमित और उसके तीनोंं बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रॉकी ने एक माह पहले परिवार के एक बच्चे के साथ गलत नीयत से हरकत की थी। उस वक्त ग्रामीणों ने फैसला करा दिया था। तभी से यह लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं और मंगलवार सुबह खेत पर आकर गांव में बदनाम करने का आरोप लगाते हुए हमला किया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed