फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clash between farmers and CCO regarding rejected sugarcane

Saharanpur News: रिजेक्ट गन्ने को लेकर किसानों और सीसीओ के बीच नोकझोंक

Fri, 24 Feb 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Clash between farmers and CCO regarding rejected sugarcane
सरसावा। रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना तुलवाने को लेकर सहकारी चीनी मिल के तौल कांटे पर दो किसानों तथा सीसीओ के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात सहकारी चीनी मिल के तौल कांटे पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना तुलवाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि ग्राम साल्हापुर निवासी दो किसान रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे थे जिसे तौल कर्मचारियों ने तौल से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि एक किसान की मान मनौव्वल के उपरांत कुछ कटौती के साथ प्रधान प्रबंधक ने उक्त किसान का रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना तौलने के आदेश कर दिए। जबकि रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेकर आए दूसरे किसान का गन्ना तौलने से कर्मियों ने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों किसानों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर पहुंचे सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार ने जब किसान को समझाने का प्रयास किया तो एक किसान ने उल्टे सीसीओ पर ही पैसे लेकर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेने के आरोप जड़ दिए। मामला इतना बढ़ा कि आरोपों से बिफरे मुख्य गन्ना अधिकारी तथा किसान के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा किसी प्रकार मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राजेश कुमार ने बताया कि मामला एक ही गांव के दो किसानों के बीच का था जिनके बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी। चीनी मिल में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा तथा सहकारी चीनी मिल के जीएम दीप्ति देव यादव की मौजूदगी में दोनों किसानों का समझौता हो गया है। अन्य सभी आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed