{"_id":"5ef8e1ad8ebc3e4311719eee","slug":"claimant-more-seats-less-how-will-admission-saharanpur-news-mrt4886686180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदार अधिक, सीटें कम, कैसे होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदार अधिक, सीटें कम, कैसे होगा दाखिला
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार जनपद में करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों में स्नातक में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। सहारनपुर के राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें मात्र 5420 हैं। ऐसे में 12वीं पास करने वालों के सामने दाखिले की चुनौती रहेगी।
इस बार जनपद में 31467 छात्र-छात्राओं ने 12वीं के लिए पंजीकरण कराया। सहारनपुर की 12वीं की परिणाम 80.32 प्रतिशत रहा है। इस हिसाब से सहारनपुर में यूपी बोर्ड से 12वीं करने वालों की संख्या करीब 25 हजार बैठ रही है। जनपद में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटों की बात करें तो यहां सात राजकीय महाविद्यालय और पांच एडेड महाविद्यालय हैं। राजकीय महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष की कुल 1440 सीटें हैं। एडेड कॉलेजों 3980 सीट हैं। इस प्रकार राजकीय और एडेड कॉलेजों में कुल 5420 सीट हैं। चूंकि यूपी बोर्ड के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी मध्यम और गरीब परिवारों से हैं। आर्थिक तंगी की वजह से उनकी प्राथमिकता राजकीय और एडेड कॉलेजों में दाखिला पाना रहता है। ऐसे में राजकीय और एडेड विद्यालयों की 5420 सीटों पर 25 हजार विद्यार्थी फाइट करेंगे। फिलहाल सीबीएसई और आईसीएसई के 12 कक्षा के परीक्षा के रिजल्ट आने बाकी हैं। इनके परीक्षा परिणाम आने के बाद स्थिति गंभीर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजकीय और एडेड कॉलेज
राजकीय महाविद्यालय बेहट।
राजकीय महाविद्यालय पुंवारका।
राजकीय महाविद्यालय देवबंद।
राजकीय महाविद्यालय कपूरी।
राजकीय महाविद्यालय कोटा।
राजकीय महाविद्यालय नानौता।
राजकीय महाविद्यालय गंगोह।
जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर।
गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान।
महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर।
मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर।
इस्लामिया कॉलेज सहारनपुर।
सीटों की स्थिति
विद्यालय--------बीए--------बीकॉम-----बीएससी
राजकीय---------420-------300--------720
एडेड-----------1940--------480--------1560
निजी शिक्षण संस्थाएं
जनपद में दो विश्वविद्यालय (ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर पोल और शोभित विश्वविद्यालय गंगोह) हैं। इनके अलावा करीब 26 निजी कॉलेज भी हैं। मगर चूंकि यह सभी निजी शिक्षण संस्थाएं हैं। ऐसे में विद्यार्थी इन कॉलेजों को राजकीय और एडेड कॉलेजों के बाद तरजीह देते हैं।