फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Civil terminal to be built on 65 acres in Saharanpur, land handover

65 एकड़ पर सहारनपुर में बनेगा सिविल टर्मिनल, जमीन हैंडओवर

Tue, 11 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Civil terminal to be built on 65 acres in Saharanpur, land handover
65 एकड़ पर सहारनपुर में बनेगा सिविल टर्मिनल, जमीन हैंडओवर
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर से हवाई सेवा शुरू कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। सरसावा क्षेत्र में बनने वाले सिविल टर्मिनल के लिए 65 एकड़ जमीन एयरपोर्ट प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी गई है। जमीन हस्तांतरित कराने के लिए जिला प्रशासन काफी समय से लगा हुआ था। अब शीघ्र ही टर्मिनल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। टर्मिनल तैयार होने के बाद सहारनपुर की जनता को हवाई यात्रा सेवा का फायदा मिलेगा।
सहारनपुर जिले से हवाई यात्रा शुरू कराना उप्र की योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की मंशा के अनुसार इस दिशा में कदम बढ़ रहे हैं। इसी उद्देश्य से सिविल टर्मिनल के लिए करीब 65 एकड़ जमीन खरीदी गई थी। पिछले दिनों ही विमान पत्तन प्राधिकरण के दो अधिकारियों ने खरीदी गई जमीन का निरीक्षण भी किया था। वहीं जिला प्रशासन ने जमीन खरीदने के बाद भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली रिजनल कनेक्विटी स्कीम (आरसीएस) के कार्यपालक निदेशक से वायुयानों के परिचालन संबंधी पूर्वाभ्यास कराने के लिए पत्र भेजा था। मंगलवार को नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से जमीन को एयरपोर्ट प्राधिकरण देहरादून के नाम हस्तांतरित कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि देहरादून से आए एयरपोर्ट प्राधिकरण के डीजीएम अनिल कुमार की मौजूदगी में जमीन हस्तांतरित की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

- काफी समय से चल रही थी मांग
- सहारनपुर से हवाई यात्रा सेवा शुरू कराने की मांग काफी समय से चल रही थी। सहारनपुर के लोगों ने हवाई सेवा के लिए दिल्ली या फिर जौली ग्रांट जाने की बात करके तर्क भी दिए थे। जिससे हवाई यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है वहीं आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। सहारनपुर के लोगों का कहना है कि लखनऊ जाने के लिए भी हवाई यात्रा के लिहाज से दिल्ली ही जाना पड़ता है। जबकि हवाई यात्रा करने वालों की संख्या सहारनपुर में भी काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed