{"_id":"647f7a11518424a1070f9cd6","slug":"civil-defense-corps-explained-the-methods-of-fire-extinguishing-by-mock-drill-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3738-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नागरिक सुरक्षा कोर ने माॅक ड्रिल कर बताए आग बुझाने के तरीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नागरिक सुरक्षा कोर ने माॅक ड्रिल कर बताए आग बुझाने के तरीकें
विज्ञापन
फोटो समाचार
सरसावा। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लगने वाली आग के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों द्वारा आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया।
मंगलवार को नागरिक सुरक्षा कोर की यूनिट सरसावा ने नगरपालिका कार्यालय तथा नगर के मुख्य झंडा चौक पर अग्निशमन मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल से पूर्व नगरपालिका के सभागार में पालिकाध्यक्षा कोमल पंवार की अध्यक्षता में एक गोष्ठी हुई। इसमें कोर के जिला उपनियंत्रक कश्मीर सिंह ने आग से होने वाले नुकसान का वर्णन करते हुए आग बुझाने के तरीकों को समझाया। बताया कि कुछ छोटे-छोटे उपायों से बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अग्निशमन कर्मियों तथा नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने जनता के बीच से महिलाओं तथा अन्य लोगों को बुलाकर विभिन्न कारणों से लगी आग को बुझवाया। ईओ सीमा वर्मा, वरिष्ठ लिपिका रूमा चौहान, बिजेंद्र धीमान, मुकेश मोगा, अनुराग जैन, आदित्य सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद