{"_id":"6aef76725c02adbce1031fd8","slug":"civik-news-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187510-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बैठक कर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बैठक कर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
सहारनपुर। फार्मासिस्टों ने अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक जिला महिला अस्पताल स्थित संघ कार्यालय में हुई। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही मांगों के समर्थन में संबंधित अधिकारियों को धरने का नोटिस दिया गया।
बैठक में जिला मंत्री अनिल पंवार ने कहा कि महानिदेशक की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए। भूपेंद्र यादव ने फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ कुछ सीमित औषधियां लिखने का अधिकार देने की मांग उठाई। निर्भय जैन ने कहा कि अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को उनके पद और कार्यदायित्व के अनुरूप 4600 रुपये ग्रेड पे का वेतनमान दिया जाए।
सुधीर शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन फार्मासिस्ट और दो चीफ फार्मासिस्ट के पद सृजित बैठक के बाद सीएमओ, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल सीएमएस और टीबी सेनेटोरियम के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को धरने का नोटिस दिया गया। बैठक में जीएस भंडारी, एसएस असवाल, नवनीत सैनी, एसएस नेगी, अरुण कुमार, अजय वर्मा, प्रभा बहुगुणा, सरस्वती चौहान, प्रदीप मौजूद रहे।