{"_id":"5e58051b8ebc3ec54f0be50d","slug":"city-will-look-like-bangalore-will-become-five-star-hotel-saharanpur-news-mrt471165098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू जैसा दिखेगा शहर, बनेगा फाइव स्टार होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलूरू जैसा दिखेगा शहर, बनेगा फाइव स्टार होटल
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी को लेकर सर्किट हाउस आयोजित बैठक लेते मेयर संजीव वालिय
- फोटो : SAHARANPUR
बंगलूरू जैसा दिखेगा शहर, बनेगा फाइव स्टार होटल
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना में सहारनपुर का लुक बहुत जल्द स्मार्ट होने की उम्मीद जगी है। स्मार्ट सिटी के लिए सूरत के साथ एमओयू (मेमोरैंडन ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया गया है। सूरत के इंजीनियर और विशेषज्ञ अपने अनुभव के आधार पर शहर को स्मार्ट बनाएंगे। दावा किया जा रहा है कि सहारनपुर बंगलूरू की तरह दिखेगा और यहां के बाजार जयपुर की तरह नजर आएंगे। अंबाला रोड पर फाइव स्टार होटल भी बनेगा।
सर्किट हाउस सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित स्मार्ट सिटी की सीएलएएफ (सिटी लेवल एडवाइजरी फॉर्म - 2020) की बैठक में मंथन किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत महानगर का सुंदरीकरण किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित तालाब को म्यूजिकल फव्वारे लगाकर रमणीय स्थल बनाया जाएगा। घंटाघर चौक से चारों तरफ जाने वाली सड़कों के बाजारों को जयपुर की तर्ज पर खूबसूरत बनाया जाएगा। सूरत के इंजीनियर और विशेषज्ञ सहारनपुर आकर अपने अनुभव साझा करेंगे और अहम जानकारी देंगे।
नगर आयुक्त ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट सिटी को लेकर सारी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर बंगलूरू की तरह दिखेगा। अंबाला रोड पर एक फाइव स्टार होटल बनेगा। घंटाघर के चारों तरफ 23 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। बिजली के खंभे साइड से हटेंगे, ट्रांसफार्मर कॉम्पेक्ट होंगे और खंभों पर फैले तारों का जाल हटाकर सारी वायरिंग अंडरग्राउंड की जाएगी। फुटपाथ की व्यवस्था, सड़क पार करने के लिए स्थान, ग्रीन जोन, पार्किंग, बस स्टैंड संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी। बैठक में स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर सुशील पुंडीर, नोडल अधिकारी बीके सिंह, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, पांवधोई समिति के डॉ. एसके उपाध्याय, कुलभूषण जैन, रामलीला कमेटी के योगेश गोयल, शांति समिति के जयनाथ शर्मा, आईआईए के चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, सीए संजय मिश्रा, सुनील सूरी एवं कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़क पर नहीं दिखेगा कोई जानवर
नगरायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी में कोई जानवर सड़क पर नजर नहीं आएगा। कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए एनिमल बर्थ सेंटर बनाया जाएगा। शहर के अधिकांश हिस्से में सीवर लाइन नहीं है। पूरे शहर के लिए सीवर लाइन का प्लान बनाया है। अमृत योजना में यह कार्य चल रहा है।
सदस्यों ने दिए कई सुझाव
पांवधोई समिति के डॉक्टर पीके शर्मा ने कहा कि गलियों को गलियों से मिलाने और उन्हें मुख्य मार्गों से लिंक करने के लिए एक रिंग रोड की भी आवश्यकता है। पांवधोई रिवर फ्रंट योजना पर भी काम होना चाहिए। आमिर खां ने सुझाव दिया कि मीट की सभी दुकानों के बाहर शीशे लगाए जाएं। नगर विधायक संजय गर्ग के प्रतिनिधि विपिन जैन ने पेयजल, सड़कों पर रखे ट्रांसफार्मरों, शहर की सीवर व्यवस्था आदि को लेकर कई सुझाव दिए। पार्षद मंसूर बदर ने जामा मस्जिद क्षेत्र के सुंदरीकरण की मांग की। क्रेगी नाले को अंडर ग्राउंड कर उस मार्ग को विकसित करने का सुझाव दिया। पार्षद दिग्विजय सिंह ने डेरियों को जल्द से जल्द शहर से बाहर करने की मांग की। पार्षद गुलशेर, भूरा सिंह प्रजापति, टिंकू अरोड़ा ने भी सुझाव दिए।
सवालों के मिले जवाब
नगर विधायक के प्रतिनिधि विपिन जैन ने जानना चाहा कि क्या सार्वजनिक स्थलों पर चल रहीँ अन्य गौशालाएं भी बाहर जाएंगी। इस पर महापौर ने कहा कि निश्चित ही उन्हें भी बाहर जाना पडे़गा। आईआईए के रामजी सुनेजा ने सुझाव दिया कि पशु डेयरी स्वामियों को भरोसा दिलाना चाहिए कि बाहर जाने पर भी निगम उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा। नगरायुक्त ने कहा कि पिछले एक साल से नोटिस दिए जा रहे हैं। हमने बेहट रोड, जनता रोड, चिलकाना रोड आदि क्षेत्रों में डेयरियों को शिफ्ट करने का सुझाव दिया था।
शहर में गंदगी के लिए डेयरी जिम्मेदार : मेयर
मेयर संजीव वालिया ने कहा कि शहर की गंदगी में 50 प्रतिशत योगदान पशु डेयरियों का है। गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। इससे नालियां एवं नाले चोक हो जाते हैं। साथ ही बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है।