फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   City submerged, system water-water

Saharanpur News: शहर जलमग्न, व्यवस्था पानी-पानी

Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
City submerged, system water-water
सहारनपुर में बरसात के दौरान पाताल नगर में घरो में भरा पानी निकालते परिवार
-दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक 23 एमएम दर्ज की गई बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट आई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बाजारों, कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों पर भारी जलभराव के कारण लोगों केे निकलने में परेशानी हुई। बारिश ने नगर निगम के महानगर को जलभराव से बचाने के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक 23 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी।
मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने का अनुमान जताया हुआ था, लेकिन सोमवार की सुबह खुला आसमान और धूप लेकर आई। सुबह 10 बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद बादल छा गए। 11.30 बजे जनपद के दक्षिण क्षेत्र यानी रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी थी, जो 12 बजे तक झमाझम बारिश में बदल गई। करीब एक घंटे बाद बारिश थम गई। इसके बाद फिर से काली घटाएं घिर आईं और दिन में रात जैसा नजारा बन गया। करीब 1:30 बजे फिर से झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से शहर भर में जलभराव हो गया। जिस नगर निगम पर शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी है। उस नगर निगम परिसर में ही भारी जलभराव रहा। कोर्ट रोड पर निर्माणाधीन स्मार्ट रोड, रेलवे रोड पर भारी जलभराव रहा। डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने भारी जलभराव रहा। गांधी पार्क की बगल की सड़क पर भी जलभराव रहा। जैन कॉलेज रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर जलभराव रहा। नखासा बाजार, लोहानी सराय, शहीद गंज में जलभराव रहा। दिल्ली रोड स्थित हसनपुर में आईटीसी रोड क्षेत्र की गलियों में जलभराव रहा। नवीन नगर और ओजपुरा की पुरानी गलियों में जलभराव रहा।
विज्ञापन

नंदपुरी कॉलोनी, रामपुरी कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, शारदानगर में जलभराव हुआ। खलासी लाइन के मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल रहा। अंबाला रोड और देहरादून रोड के निर्माणाधीन हिस्से में कीचड़ और जलभराव रहा। रायवाला में जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। कई दुकानों तक में पानी भर गया। गुरुद्वारा रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। मिट्टी खोदकर छोड़ी गई है, जिसमें कीचड़ मच गया। शाम तक बूंदाबांदी जारी थी। पाताल नगरी में भी जलभराव रहा। बारिश की वजह से तापमान पर असर पड़ा। अधिकतम तापमान जो रविवार को 27 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पहाड़ी क्षेत्र में कम हुई बारिश
दो दिन से हो रही बारिश पहाड़ी क्षेत्र यानी जनपद के उत्तर क्षेत्र में कम है। दोनों दिन बारिश दक्षिण दिशा से आ रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहरी में झमाझम बारिश से करीब 23 एमएम बारिश हुई, वहीं मिर्जापुर क्षेत्र में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

सहारनपुर में बरसात के दौरान पाताल नगर में घरो में भरा पानी निकालते परिवार

सहारनपुर में बरसात के दौरान पाताल नगर में घरो में भरा पानी निकालते परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed