फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   City Magistrate has issued warrants for BSP leader Imran Masood in Saharanpur

UP: बसपा नेता इमरान मसूद के वारंट जारी, न्यायालय ने 28 अप्रैल को किया तलब, ये है पूरा मामला

Mon, 24 Apr 2023 09:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Apr 2023 09:36 PM IST
सार

Saharanpur News : नगर मजिस्ट्रेट ने बसपा नेता इमरान मसूद के वारंट जारी किए है। साथ ही न्यायालय ने इमरान मसूद को 28 अप्रैल को तलब किया है।

विज्ञापन
City Magistrate has issued warrants for BSP leader Imran Masood in Saharanpur
बसपा नेता इमरान मसूद - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में पूर्व विधायक इमरान मसूद पांच लाख रुपये के मुचलका पाबंद किए जाने के मामले में सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने उनके जमानती वारंट जारी कर दिए। उन्हें 28 अप्रैल को तलब किया है। न्यायालय ने कहा कि यदि इस तिथि में पेश नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूर्व विधायक बसपा नेता इमरान मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। जिसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी खतीजा मसूद बसपा के टिकट पर नगर निगम महापौर के पद का चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना पुलिस ने इमरान मसूद के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में दी थी। इस चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने इमरान मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया। नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें 24 अप्रैल सोमवार को अपने न्यायालय में तलब किया था। इसके बावजूद इमरान मसूद कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर न्यायालय ने पूरे दिन उनका इंतजार किया, उनके नहीं आने पर जमानती वारंट जारी किए गए। उन्हें 28 अप्रैल को तलब किया गया है। इस संबंध में कुतुबशेर पुलिस को वारंट तालीम कराने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट

थाना कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर इमरान मसूद को पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद कर सोमवार को न्यायालय में तलब किया था, मगर इमरान मसूद कोर्ट में नहीं आए। अब उनके जमानती वारंट जारी कर 28 अप्रैल को तलब किया गया है। यदि वे कोर्ट में पेश नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed