फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   City flooded with illegal hoardings; Municipal Corporation officials asleep on the job.

Saharanpur News: शहर में अवैध होर्डिंग्स की बाढ़, सोए हैं नगर निगम के अधिकारी

Thu, 15 Oct 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
City flooded with illegal hoardings; Municipal Corporation officials asleep on the job.
सहारनपुर। शहरभर में अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स की बाढ़ सी आई हुई है। उन्हें हटाने में नगर निगम के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। बेतरतीब तरीके से लगे होर्डिंग और फ्लैक्स के कारण शहर की सूरत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

महानगर में विज्ञापन और प्रचार के लिए नगर निगम द्वारा पॉइंट निर्धारित हैं। उनके अलावा सार्वजनिक स्थल पर कोई होर्डिंग या फ्लैक्स नहीं लगाया जा सकता है। बीते एक महीने से एक नेता द्वारा कोर्ट रोड और दिल्ली रोड के डिवाइडर पर लगे खंभों पर फ्लैक्स लगवाए गए हैं, जो अवैध हैं। कई पार्टियों के नेताओं की ओर से पर्वों की बधाई से संबंधित होर्डिंग और फ्लैक्स अवैध रूप से लगा दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से मेला गुघाल के लिए लगाए गए होर्डिंग भी बेतरतीब तरीके से शहरभर में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

घंटाघर पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के चबूतरे के चारों ओर अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि उन्हें धार्मिक या राजनीतिक होर्डिंग और फ्लैक्स उतारने की अनुमति नहीं है लेकिन यह अवैध होर्डिंग घंटाघर पर यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। इनकी वजह से दूसरी साइड से आने वाले वाहन नजर नहीं आ रहे हैं। चार दिन पहले आए तूफान में कई होर्डिंग उतरकर सड़क पर आ गए थे, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी
पहले नगर निगम के एक ही अधिकारी पर अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स हटवाने का जिम्मा था। जब से जोनल व्यवस्था लागू की गई है तब से हर जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र के लिए जिम्मेदार है। खास बात यह है कि प्रवर्तन दल में निर्धारित से अधिक सदस्य भर्ती कर लिए जाने के बावजूद कोई असर शहर में नजर नहीं आ रहा है।

वर्जन
शहर के तीनों जोन में जोनल प्रभारियों पर ही अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स हटवाने का जिम्मा है। हम अपने-अपने जोन में लगातार अभियान भी चला रहे हैं।
श्रुति माहेश्वरी, जोनल प्रभारी/कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed