फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Citizen feedback started under Swachh Survekshan 2022

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत सिटीजन फीडबैक शुरू

Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Citizen feedback started under Swachh Survekshan 2022
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। इस बार फीडबैक के लिए तीन श्रेणी बनाई गई है। 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के फीडबैक पर निगम को चार गुणा नंबर मिलेंगे। 25 फरवरी से शुरू हुआ फीडबैक 15 अप्रैल तक चलेगा। फीडबैक लेने के लिए शनिवार को निगम में सफाई निरीक्षकों को विशेष जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर निगम के सभी सफाई निरीक्षकों को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व आईटी ऑफिसर मोहित तलवार ने प्रशिक्षण दिया। सफाई निरीक्षकों को बताया गया कि सिटीजन फीडबैक 600 नंबर का होगा। इस बार सिटीजन फीडबैक के लिए तीन श्रेणियां बनी हैं। पहली श्रेणी 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु के लिए है, जो 100 नंबर की है। 60 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी के लिए 400 नंबर निर्धारित किए गए हैं। 30 वर्ष से 59 वर्ष के लिए भी 100 नंबर निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रश्न रखे गए है। इनमें कोविड-19 से लेकर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों सहित अनेक प्रश्न शामिल हैं। फीडबैक के दौरान नागरिक से उसका नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर पूछने के अलावा तीनों आयु वर्गों से अलग-अलग सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed