फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CIS to create 200 new members in a month

एक माह में सीआईएस बनाएगी 200 नए सदस्य

Fri, 10 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
CIS to create 200 new members in a month
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की प्रथम कार्यकारिणी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की कार्यकारिणी की पहली बैठक में एक महीने में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने संस्था की टास्क फोर्स कमेटी बनाने सहित अन्य के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सीआईएस की बैठक में संस्था को मजबूत करने पर मंथन किया गया। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर एक महीने में 200 नए सदस्य जोड़े जाएंगे। उन्होंने मुख्य पदों के लिए संयोजकों पर भी विचार किया गया। विभिन्न कमेटियों के गठन करने, सरकारी विभागों के साथ जागरूक कार्यशाला / सेमिनार आयोजित करने और युवा इकाई को ओर अधिक सक्रिय करने के संबंध में भी निर्णय लिए गए। संस्था के नए वर्ष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। संचालन मनजीत सिंह अरोड़ा ने किया। इस दौरान घनश्याम माहेश्वरी, एचएस चड्ढा, एनके तलवार, संजय कपूर, मदनलाल अरोड़ा, यूथ विंग कन्वीनर मनीष अरोड़ा, वूमेन विंग कन्वीनर सुषमा बजाज, संदीप कपूर, नीरज माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, बलजीत सहिं चावला, दर्शन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed