फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Circle rate should not be increased, traders met Additional District Magistrate

ना बढाया जाए सर्किल रेट, अपर जिलाधिकारी से मिले व्यापारी

Fri, 22 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Circle rate should not be increased, traders met Additional District Magistrate
सहारनपुर। सर्किल रेट में वृद्धि नहीं करने की मांग को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र और उप महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में जमीन के सर्किल रेट बाजार भाव से अधिक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपे ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि मई माह में जमीन के सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित है। यदि सर्किल रेट में वृद्धि हुई तो इसका लोगों पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों का सर्किल रेट वहां चल रहे बाजार भाव से अधिक है। इसके चलते व्यापारियों को संपत्ति की खरीद-फरोख्त में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निबंधन कार्यालय में बदहाल व्यवस्था पर भी अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बैनामा कराने आने वाले लोगों को धूप में खड़े होना पड़ता है। कुर्सी एवं पंखे की व्यवस्था भी नहीं है। इस पर उप महानिरीक्षक निबंधन ने भरोसा दिया कि जल्द ही टीनशेड, कुर्सी एवं पंखों की व्यवस्था कर दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सर्किल रेट में वृद्धि बाजार भाव को ध्यान में रखकर की जाएगी। इसमें व्यापारियों से भी सलाह एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। इस दौरान आरके मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, राजीव मदान, राजकुमार विज, नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, मदन लांबा, सूरज ठक्कर, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed