फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Church decorated to welcome Lord Jesus

Saharanpur News: प्रभु यीशु मसीह के स्वागत को सजे गिरजाघर

Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Church decorated to welcome Lord Jesus
क्रिसमस पर सजी दुकानें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रभु यीशु मसीह के स्वागत की तैयारी में गिरजाघर सज गए हैं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई। बाजारों में लोगों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक और उपहार खरीदे। रात में 11 बजे के बाद प्रार्थना सभाएं हुई।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रार्थना कक्ष में क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। पूरे चर्च में फूल मालाएं और लाइटें लगाई गई हैं। चर्च परिसर में चरनी बनाई गई, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। फादर नथानियल दास ने बताया कि क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

गिल कॉलोनी में एसेंबली ऑफ गॉड एजी चर्च में रंग-रोगन और साफ-सफाई कराई गई। यहां भी चर्च परिसर में चरनी सजाई गई। इसके अलावा प्रार्थना कक्ष और क्रिसमस ट्री पर रंग-बिरंगी झालरें लगाई गईं। इसी तरह बाजोरिया मार्ग स्थित चर्च कंपाउंड में स्थित सेंट थॉमस चर्च और कोर्ट रोड पर सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल में स्थित गिरजाघरों को भी सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में भी सजाए क्रिसमस ट्री
क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोगों में उत्साह है। लोगों ने घर पर रंग-बिरंगी लाइटों से क्रिसमस ट्री को सजाया गया। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों ने घरों पर भी रंग-बिरंगी लाइटें लगाई हैं।
स्पेशल केक तैयार कराया
क्रिसमस का स्पेशल केक तैयार कराया गया है। कोर्ट रोड के बेकरी कारोबारी अनूप सिंह ने बताया कि क्रिसमस का स्पेशल बनाया गया है। लोगों ने एडवांस बुकिंग पर भी केक तैयार कराया है।
पूरे दिन गिरजाघरों में होंगे कार्यक्रम, सुरक्षा रहेगी कड़ी
सभी गिरजाघरों में पूरे दिन कार्यक्रम होंगे। इसके लिए गिरजाघर प्रबंधनों ने भी तैयारी की है। वहीं, पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

1854 में हुई थी सीएनआई चर्च की स्थापना
मिशन कम्पाउंड स्थित सीएनआई चर्च की स्थापना 1854 में हुई थी। यहां पर कभी पादरियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। पादरी नथानियल दास ने बताया कि चर्च का इतिहास 169 साल पुराना है। मान्यता है कि जो भी नव विवाहिता जोड़ा यहां पर आकर प्रार्थना करता है, उसको जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है। इससे तीन वर्ष पूर्व चर्च कम्पाउंड सैंट थॉमस चर्च स्थापित हुआ था।

क्रिसमस पर सजा गिल कॉलोनी का चर्च

क्रिसमस पर सजा गिल कॉलोनी का चर्च- फोटो : SAHARANPUR

सीएनआई चर्च

सीएनआई चर्च- फोटो : SAHARANPUR

सीएनआई चर्च पर लगी शीलापट

सीएनआई चर्च पर लगी शीलापट- फोटो : SAHARANPUR

क्रिसमस पर सजा सीएनआई चर्च

क्रिसमस पर सजा सीएनआई चर्च- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed