फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Church decorated to welcome Jesus Christ

यीशु मसीह के स्वागत की तैयारी, सजे गिरजाघर

Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Church decorated to welcome Jesus Christ
क्रिसमस पर सजा गिल कॉलोनी चर्च - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। क्रिसमस पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार की शाम गिरजाघरों में सभी तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं, बाजारों में लोगों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक के साथ ही उपहार भी खरीदे। पर्व को लेकर ईसाई समाज के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रार्थना कक्ष में क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसके अलावा पूरे चर्च में फूल मालाएं और लाइटें लगाई गई हैं। चर्च परिसर में चरनी बनाई गई, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। फादर नथानियल दास ने बताया कि क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। गिल कॉलोनी में एसेंबली ऑफ गॉड एजी चर्च में रंग-रोगन और साफ-सफाई कराई गई। यहां भी चर्च परिसर में चरनी सजाई गई। इसके अलावा प्रार्थना सभा और क्रिसमस ट्री पर रंग-बिरंगी झालरें लगाई गईं। पादरी राजन पिल्लई ने बताया कि क्रिसमस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह बाजोरिया मार्ग स्थित चर्च कंपाउंड में स्थित सेंट थॉमस चर्च और कोर्ट रोड पर सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल में स्थित गिरजाघरों को भी सजाया गया।
विज्ञापन

घर पर सजाए क्रिसमस ट्री
क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोगों में उत्साह है। मिशन कंपाउंड निवासी विवेक मैथ्यू ने बताया कि उन्होंने घर पर रंग-बिरंगी लाइटों से क्रिसमस ट्री को सजाया गया। इसी तरह नीरज जॉय ने बताया कि शनिवार को धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा। क्रिसमस का स्पेशल केक तैयार कराया गया है। कोर्ट रोड के बेकरी कारोबारी सन्नी गुलाटी ने बताया कि एडवांस बुकिंग पर केक तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को हुई प्रार्थना, दिन भर होंगे कार्यक्रम
शुक्रवार की रात 12 बजे गिरजाघरों में प्रार्थना सभा हुई। इसके साथ ही ईसाई समाज के लोगों ने गिरजाघरों में पहुंचकर मोमबत्तियां जलाई। शनिवार को सभी गिरजाघरों में भव्य कार्यक्रम होंगे।

कोरोना से बचाव का देंगे संदेश
गिरजाघरों कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। इसको लेकर गिरजाघरों की कमेटियों ने तैयारी की है। क्रिसमस पर सेंटा क्लॉज उपहार बांटने के साथ कोरोना से बचाव का संदेश देगा। इसको लेकर सेंटा क्लॉज की स्पेशल पोशाक तैयार कराई गई है, जिस पर कोरोना से बचाव के संदेश भी लिखे होंगे।

सीएनआई चर्च में सजी झांकी

सीएनआई चर्च में सजी झांकी- फोटो : SAHARANPUR

क्रिसमस पर सजा सीएनआई चर्च

क्रिसमस पर सजा सीएनआई चर्च- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed