फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Christmas celebrated in schools, Santa distributed gifts

स्कूलों में मची क्रिसमस की धूम, सेंटा ने बांटे उपहार

Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated in schools, Santa distributed gifts
शाकुंभरी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस बनाते बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के स्कूलों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीनियर क्लास के बच्चों ने सेंटा बन कर छोटे बच्चों को उपहार बांटे। अध्यापकों ने क्रिसमस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

नानौता के जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल में क्रिसमस-डे पर जहां सेंटा ने बच्चों को उपहार वितरित किए वहीं छोटे बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपहार पाते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। जिंगल बेल-जिंगल बेल गीत पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। सेंटा बने भूमि राणा, आरव गुप्ता, अद्विक शर्मा तथा दीपांशु खेड़ा ने उपहार वितरित किए। प्रधानाचार्य रामभूल सिंह, संदीप कुमार, रविशा, चित्रा, कोमल, वसिका, नीलम, वर्णिका, नसरीन, शबनम, मोनिका पंवार तथा राधिका रहे।
विज्ञापन

नागल के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला में हुई चार्ट सजावट में महक कक्षा 8 ने प्रथम व किरण कक्षा 8 ने दूसरा व मुन्नी कक्षा 6 ने तृतीय तथा ग्रीटिंग कार्ड में रेशमा, प्रीति ने प्रथम, डोली ने दूसरा व खुशी ने तृतीय, क्राफ्ट प्रतियोगिता में जुनेद ने प्रथम, इकरा ने दूसरा व खुशी कक्षा 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में नाविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान की डिवाइन एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी में क्रिसमस के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सेंटा व परी के ड्रेस पहनकर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य रेणु सैनी से सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

छुटमलपुर के शाकंभरी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के मौके पर शिल्पी अरोड़ा ने सेंटा बन कर उपहार बांटे। प्रधानाचार्या शगुन जैन ने क्रिसमस की बधाई दी। प्रबंधक सुशील राणा, संजय राणा, सुशील गुप्ता, राजेश्वर पुंडीर, अर्चना माथुर, सविता, प्रिया, स्मृति, सोनिया, पंकज, नेहा गर्ग आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में क्रिसमस पर फैंसी ड्रेस में सजे छात्र

रामपुर मनिहारान में क्रिसमस पर फैंसी ड्रेस में सजे छात्र- फोटो : SAHARANPUR

कुतुबपुर लबडौला में क्रिसमस मनाते बच्चें

कुतुबपुर लबडौला में क्रिसमस मनाते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

कक्षा में बच्चों को उपहार देता सेंटा

कक्षा में बच्चों को उपहार देता सेंटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed