फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chowkidar won bronze in Para Athletics competition

पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चौकीदार ने जीता कांस्य

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar won bronze in Para Athletics competition
सहारनपुर। गांव पिलखना निवासी प्रवीण कुमार ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुई राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शॉटपुट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। वहां से लौटने पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार की यह पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी, जिसमें उन्होंने खुद को साबित किया है। इससे पहले प्रवीन राज्य स्तर की तीन प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। वर्ष 2019 में हुई राज्य प्रतियोगिता में उसने कांस्य तथा वर्ष 2021 और वर्ष 2022 ही में हुई राज्य प्रतियोगिताओं में रजत पदक प्राप्त किए। उड़ीसा से कांस्य पदक जीतकर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद गांव लौटने पर विधायक मुकेश चौधरी, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने प्रवीण को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। खास बात यह है कि प्रवीण चौकीदार हैं।
विज्ञापन

प्रवीण को मदद की दरकार
कोरोना की दूसरी लहर में प्रवीण की मां मिमला और पिता जयपाल की मौत हो चुकी है। टांग से दिव्यांग होने के साथ ही सिर से माता पिता का साया उठने की वजह से प्रवीन परेशानी में हैं। वह चौकीदारी कर किसी तरह अपना पेट पाल रहे हैं। प्रवीन के पास एक मकान है, जिसकी छत कच्ची है। ऐसे में उसको पक्के मकान और रोजगार के लिए आर्थिक मदद की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed