{"_id":"66d0f355486b0ac4e60142b4","slug":"chos-on-strike-health-services-paralysed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130274-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हड़ताल पर रहे सीएचओ, स्वास्थ्य सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हड़ताल पर रहे सीएचओ, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
Fri, 30 Aug 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। जिनकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई। न तो गर्भवती महिलाओं की जांच हुई और न ही मरीज देखे गए। सीएचओ ने लखनऊ कूच कर दिया है।
जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 279 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात हैं। वह पिछले काफी समय से नियमितीकरण करने, ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार रोकने, लंबे दूरी के सीएचओ का स्थानांतरण करने आदि मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही मानदेय काटने को लेकर भी सीएचओ में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को चेताया था कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया ताे अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
यही वजह रही है कि बृहस्पतिवार से सीएचओ ने कामकाज ठप कर कार्य बहिष्कार कर दिया और हड़ताल शुरू कर दी। इनकी हड़ताल का असर यह रहा कि न तो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई। सीएचओ के हड़ताल पर रहने से मरीजों को वापस लौटना पड़ा। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अमरकांत भारद्वाज, महामंत्री कुलदीप सिंह, प्रदेश प्रभारी अब्दुल मन्नान ने बताया कि सभी सीएचओ ने लखनऊ के लिए कूच कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- --
-- नकुड़ में 24 सीएचओ तैनात, सभी हड़ताल पर
विभिन्न मांगों को लेकर सीएचओ ने हड़ताल शुरू कर दी है। नकुड़ क्षेत्र के गांव नसरूल्लागढ़, सांपला बेगमपुर, साल्हापुर, टोली, नाईनगली, कुराली व अंबेहटी आदि विभिन्न गांवों में 24 सीएचओ तैनात किए हैं। बृहस्पतिवार को सभी हड़ताल पर रहे। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि सीएचओ के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर नहीं हुआ। नागल में 28 और गंगोह में 26 और चिलकाना में 30 सीएचओ कार्यरत हैं।
-- -- --
-- यह हैं सीएचओ के काम
- उच्च रक्तचाप मरीजों की स्क्रीनिंग
- गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, मलेरिया, डेंगू, टीबी जांच
- गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग
- संचारी रोगों को प्रबंधन
- परिवार नियोजन
- मानसिक स्वास्थ्य
- नेत्र, नाक, कान संबंधित प्राथमिक सेवाएं
- आकस्मिक ट्रामा सेवाएं
-- -- -- -- -
सीएचओ की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं हुआ। क्योंकि मरीज सीएचसी-पीएचसी पर पहुंचे। बिना काम करने वाले सीएचओ का मानदेय काटा जाएगा। इस संबंध में सीएचओ को भी बता दिया गया है।
- डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ