फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chlorine gas leak created in IPT campus

आईपीटी कैंपस में क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chlorine gas leak created in IPT campus
आईपीटी कैंपस के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस के रिसाव की जांच करती टीम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर इंस्टीट्यूट ऑफ पेपर टेक्नॉलोजी (आईपीटी) कैंपस के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने की सूचना से हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव बंद कराया। टीम ने क्लोरीन गैस से होने वाले बड़े खतरे को टाल दिया।
विज्ञापन

आईपीटी कैंपस से शाम साढ़े चार बजे के बाद दमकल के कंट्रोल रूम पर सूचना पहुंची कि यहां लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया है। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह टीम के साथ पहुंचे। यह टीम ब्रीदिंग अप्रैटस (गैस रिसाव के समय सांस लेने में सहयोगी यंत्र ) सहित पहुंची। टीम ने पहले कैंपस की पूरी टीम को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया। इसके बाद गैस लीक वाले क्षेत्र में पहुंची। यहां देखने पर पता चला कि एक सिलिंडर से क्लोरीन गैस लीक हो रही है। टीम ने अपने उपकरणों की मदद से गैस का रिसाव बंद कराया।
विज्ञापन

बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। आईपीटी के आसपास घनी आबादी है। इसलिए समय रहते नियंत्रण होने से बड़ी राहत मिली है। कुछ दिन पहले ही दमकल विभाग की टीम ने आईपीटी के पास ही पेपर मिल में गैस के रिसाव पर नियंत्रण का अभ्यास (मॉक ड्रिल) भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते समय हुआ हादसा
- आईपीटी कैंपस की टीम ने बताया कि यहां क्लोरीन गैस की टनल है, जिसमें सिलिंडर इस्तेमाल होते हैं। आपरेटर स्टाफ जब एक सिलिंडर को बदलने लगा तो उसी समय क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। समय रहते सूचना देने और दमकल टीम के आने से बड़ी मुसीबत टल गई।

खतरनाक होती है क्लोरीन गैस
- मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अमोनिया की तरह क्लोरीन गैस को भी खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। अधिक मात्रा में गैस के संपर्क में आने से व्यक्ति बेहोश तक हो जाता है। उसकी जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। इसकी तेज गंध आंखों, त्वचा और श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक होती है। इससे गले में घाव, खांसी और आंखों और त्वचा में जलन हो सकती है, इससे सांस लेने में समस्या बढ़ जाती है।

गैस रिसाव की स्थिति के बारे में जानकारी लेते अधिकारी।

गैस रिसाव की स्थिति के बारे में जानकारी लेते अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed