फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chinese President's effigy burnt by shoes

जूतों से पिटाई कर फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

Tue, 23 Jun 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chinese President's effigy burnt by shoes
देहरादून चौक पर चीन का पुतला फुंकते उप्र व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल के व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले की जूतों से पिटाई कर दहन किया।
विज्ञापन

देहरादून चौक पर पुतले को फूंककर व्यापारियों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही चीनी उत्पादों को भी आग के हवाले किया। प्रदेश अध्यक्ष मो. शाहिद अंसारी व जिलाध्यक्ष यूनुस सिद्दीकी ने कहा कि चीन धोखेबाज देश है। उसने कायराना हरकत की और धोखे से हमला कर भारतीय सैनिकों को शहीद किया, लेकिन चालबाज चीन को यह नहीं पता कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। हमारी सेना का मुकाबला चीनी सेना ज्यादा दिनों तक नहीं कर पाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष नाथीराम पठेड़िया व मंडल अध्यक्ष संजय सोनकर ने कहा कि भारत सरकार चीन निर्मित सामान पर पूरी तरह रोक लगाए और इस कायराना हरकत का चीन को मुंहतोड़ जवाब देे। ताकि भविष्य में वो ऐसी हरकत न कर पाए। इस दौरान शेख समीर, इरशाद कुरैशी, शेख नदीम, हाजी जीशान मलिक, यूनुस सिद्दीकी मौजूद रहे।

देहरादून चौक पर चीन का पुतला फुंकते उप्र व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल के व्यापारी

देहरादून चौक पर चीन का पुतला फुंकते उप्र व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल के व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed