फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   China's goods will not be used in smart city

स्मार्ट सिटी योजना में इस्तेमाल नहीं होगा चीन का सामान

Tue, 23 Jun 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
China's goods will not be used in smart city
सहारनपुर। चीन के साथ बढ़ी तल्खी के बाद भारत में चीनी सामान के बहिष्कार की आवाज उठने लगी है। इतना ही नहीं, इसका असर अब स्मार्ट सिटी योजना पर नजर आने लगा है। आईसीसीसी (इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के लिए निकाले गए टेंडर में बदलाव कर चीन के सामान का इस्तेमाल नहीं करने की शर्त को शामिल किया जा रहा है। तमाम अधिकारी भी इसके समर्थन में हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 1495 करोड़ 38 लाख रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। योजना के तहत सबसे पहले आईसीसीसी पर काम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम परिसर में आईसीसी की तीन मंजिला इमारत तैयार कर ली गई है। आईसीसीसी वह दफ्तर होगा, जहां से शहर की तमाम सुविधाएं संचालित होंगी। इनमें पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, यातायात, 900 सीसीटीवी से सुरक्षा आदि कार्य शामिल हैं। अभी तक काफी काम हो जाना था, मगर लॉकडाउन के चलते कार्य पीछे हट गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने आईसीसीसी के तहत होने वाले कार्यों के लिए टेंडर निकाले, मगर अब चीन के साथ बिगड़े संबंधों के चलते नगर निगम के अधिकारियों ने टेंडर में बदलाव करने का निर्णय लिया है। बदलाव यह होगा कि जो भी कंपनी काम के लिए आएगी उसके लिए शर्त रखी गई है कि वह चीन के सामान का इस्तेमाल नहीं करेगी। यानी सीसीटीवी आदि कोई भी सामान चीन का नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित प्रमुख कार्य----------व्यय (करोड़ में)
विभिन्न अर्थ व्यवस्थाएं-------291
सीवर और पेयजल-------------172.30
कचरा प्रबंधन-------------------69.55
परिवहन और फुटपाथ----------145.10
सुरक्षा----------------------------5.50
पानी की आपूर्ति-----------------69.50
बिजली आपूर्ति------------------60.03
मजबूत अवसंरचना-------------302
पार्क और मैदान-----------------111.05
शिक्षा और स्वास्थ्य-------------1.50
उत्तरदाई शासन------------------55.60
अभी चल रही है बात
नोडल अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि चीन के साथ बार्डर पर बिगड़े हालातों के बाद कुछ लोगों ने यह बात रखी है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में लगने वाले सीसीटीवी आदि उपकरण चीन का सामान न हों। यानी चीन के सामान का बहिष्कार किया जाए। अभी इस पर मंथन चल रहा है।

आईसीसीसी के तहत शहर में होने वाले कार्यों में चीन के सामान इस्तेमाल न किए जाएं। इसे लेकर अभी बात चल रही है। ज्यादातर लोग इस समर्थन में हैं। जो भी सबको मंजूर होगा और शहर के लिए बेहतर होगा वही किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed