फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   China insisted on not selling goods

चीन की वस्तुओं की बिक्री न करने पर बल दिया

Tue, 23 Jun 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
China insisted on not selling goods
छुटमलपुर में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्वाजंलि देते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। व्यापार मंडल छुटमलपुर इकाई के सदस्यों ने गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वक्ताओं ने चीन की वस्तुओं की बिक्री न करने पर बल दिया।
विज्ञापन

गांधी चौक स्थित विनोद गोयल के निवास पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि चीन की कायराना हरकत निंदनीय है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि वीर सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार चीन के सामान के आयात को बंद करें। साथ ही सभी व्यापारी अपने मोबाइल से चीन के एप भी डिलीट कर दें। संरक्षक सुरेश अग्रवाल व राजकुमार डाबर ने कहा व्यापारी खुद भी चीन के सामान को न बेचें और समाज में लोगों को चीन के सामान के बहिष्कार के लिए भी प्रेरित करें। इसमें महामंत्री राव साजिद, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह पुंडीर, संजय भगत, सलीम जावेद, मुनीष बंसल, सरवर आलम, अनीश अंसारी, इशरत मलिक, शकील अहमद, रमेश डाबर, उदय शंकर रस्तोगी, आबिद मिर्जा आदि रहे।
विज्ञापन

चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील
छुटमलपुर । हिंदू जागरण मंच नगर छुटमलपुर के कार्यकर्ता जिला संरक्षक गिरीराज राणा के नेतृत्व में फतेहपुर के कलसिया तिराहे पर एकत्र हुए। यहां गिरीराज राणा ने कहा कि लेह लद्दाख की गलवां घाटी में भारत माता की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के सभी 20 जवानों की शहादत पर वे नमन करते हैं। उन्होंने सरकार से चीन के सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। छुटमलपुर नगर अध्यक्ष शिवा चौधरी ने चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाया । इसमें आदित्य राणा, अंशुल धीमान, अजीत कश्यप, शुभम कश्यप, अक्षय सैनी, सुखपाल सिंह, राजवीर कश्यप, बंटी, कुलदीप, मुकुल कुमार, गौरव सिंह, अंजिल, मोंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed