फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chilkana's youth dies in Kurukshetra after overturning pickup

गाडी पलटने से युवक की मौत

Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chilkana's youth dies in Kurukshetra after overturning pickup
चिलकाना (सहारनपुर)। पिकअप गाड़ी पलटने से चिलकाना के एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। युवक की मौत से परिवार में बकरा ईद की खुशियां गम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन निवासी मतलूब (27) पुत्र मेहंदी हसन अपने 10 अन्य साथियों के साथ जयपुर से पिकअप गाड़ी से चिलकाना आ रहा था। सभी लोग जयपुर में लकड़ी की कटाई का काम करते थे। कार्य पूरा होने के बाद ईद मनाने के लिए सभी पिकअप गाड़ी से अपने घर वापस आ रहे थे। कुरुक्षेत्र के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। गाड़ी में सवार 10 लोगों को सामान्य चोटें आई, जबकि मतलूब का सिर सड़क पर लगने के कारण उसे गंभीर चोट आई थी। कुरूक्षेत्र पुलिस ने मतलूब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सांय छह बजे मतलूब का शव चिलकाना पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। मतलूब के घर में तीन बच्चे हैं। मतलूब ही घर को चलाने वाला एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed