फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children to Receive Gram Flour Halwa in Nutritional Meals

Saharanpur News: बच्चों को पोषाहार में मिलेगा बेसन का हलवा

Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Children to Receive Gram Flour Halwa in Nutritional Meals
सहारनपुर। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म पोषाहार दिया जाएगा। मेन्यू में बदलाव किया गया है। इसके बाद अब बच्चे अब बेसन का हलवा और सोया की खिचड़ी भी खाएंगे। जनपद में तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले दाल, तेल, दलिया जैसा सूखा राशन मिलता था। अब आयु वर्ग के हिसाब से खाने का मेन्यू तैयार किया गया है। छह माह से एक वर्ष तक के बच्चों को शिशु अमृत दिया जाएगा। एक से तीन वर्ष के बच्चों को आटा-बेसन का मीठा हलवा मिलेगा। तीन से छह वर्ष के बच्चों को बर्फी और दलिया-मूंग दाल खिचड़ी दी जाएगी। जो बच्चों कुपोषित की श्रेणी में हैं, उनके लिए विशेष भोजन को खाने में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं को मीठी बर्फी और पौष्टिक खिचड़ी दी जाएगी। जिले में पोषण ट्रैकर की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल 2.39 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 11 हजार से अधिक की लंबाई कम पाए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed