फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children take care of animals, cannot send them to school

बच्चे करते हैं पशुओं की देखभाल, नहीं भेज सकते स्कूल

Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Children take care of animals, cannot send them to school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। साहब, पुरुष लोग दूध बेचने के लिए देहरादून चले जाते हैं। बच्चे घर पर रहकर पशुओं की देखभाल करते हैं। ऐसे में हम उन्हें विद्यालय नहीं भेज सकते हैं। यह बात वन गुर्जरों के परिवारों की महिलाओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार से कही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शिवालिक वन क्षेत्र के वन गुर्जरों के डेरों पर वन गुर्जरों को उनके बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने पहुंचे थे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुजफ्फराबाद ब्लॉक के शिवालिक क्षेत्र में गांव फतेहपुर पेलियो, कालूवाला और जहानपुर में हाउस होल्ड सर्वे का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने वन गुर्जरों के नो आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर पेलियो में नामांकन कराया। उन्होंने वन गुर्जरों के डेरों पर जाकर संपर्क करने का प्रयास किया। वहां केवल महिलाएं मिलीं। उन्होंने अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से इनकार कर दिया। इस दौरान बीएसए ने महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझाया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाली खेलकूद सामग्री, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, स्वेटर, किताब, मिड-डे मील जैसी सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बिन मान्यता चल रहा मदरसा बंद कराया
बीएसए अंबरीष कुमार गांव फतेहपुर पेलियो में नदी किनारे संचालित दार उल कुरान मदरसा पहुंचे। उन्हें मदरसा बिना मान्यता संचालित मिला। मदरसेे के ट्रस्टी पर जुर्माना लगाने और उनके विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। इस दौरान जिला कोर्डिनेटर कृपाल मलिक, वेदप्रिय आर्य, सुखपाल सिंह, नूतन वर्मा, विवेक कुमार, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed