{"_id":"5f440d998ebc3e3d0c710d01","slug":"children-showed-skill-by-making-a-picture-of-ganpati-bappa-saharanpur-news-mrt4978301192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा की तस्वीर बनाकर बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा की तस्वीर बनाकर बच्चों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
छात्रा अन्या गुप्ता ने बनाई पेंटिंग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गणेश महोत्सव के तहत बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान भगवान श्री गणपति के सुंदर चित्र बनाकर हुनर दिखाया। इसके साथ ही गणेश महोत्सव के बारे में प्रकाश डाला।
शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी के साथ गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया, लेकिन कोरोना काल की वजह से इस बार जिले में बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहे हैं। शहर में सात से आठ जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित कर दस से 15 फुट लंबी भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती। तीन दिन, पांच दिन और सात दिन पूजन के बाद शोभायात्रा निकालकर नदियों में मूर्ति का विसर्जन किया जाता था, लेकिन कोरोना की वजह बार गणपति महोत्सव फीका है। वहीं, स्कूलों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान श्री गणेश उत्सव के तहत अध्यापकों द्वारा इस पर्व की जानकारी छात्रों को दी जा रही है। इसके साथ ही छात्रों ने रंग-बिरंगे सुंदर भगवान श्री गणेश भगवान के चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
महानगर में एथेनिया सहित अन्य स्कूलों की ओर से चित्रकला में भगवान श्री गणेश के पोस्टर बच्चों से बनवाए, इसमें बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। इनमें कक्षा सात से मानक प्रीत कौर, कक्षा चार से मेहर प्रीत और अन्या गुप्ता ने शानदार पेंटिंग की। इसी तरह अलग-अलग स्कूलों में कक्षा एक से पांच, कक्षा छह से नौ बच्चों और कक्षा दस इंटर तक के छात्र-छात्राओं को शामिल कर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए। मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. कमलप्रीत कौर ने बताया ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई के साथ छात्रों को विभिन्न त्योहारों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

छात्रा मेहरप्रीत द्वारा बनाई गई श्री गणेश की तस्वीर- फोटो : SAHARANPUR

मानकप्रीत द्वारा बनाई गई पेंटिंग- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन