फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children have viral fever, getting corona test done

बच्चों को है वायरल बुखार, करा रहे कोरोना जांच

Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children have viral fever, getting corona test done
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने का डर अभिभावकों के मन में है। यही वजह है कि कोरोना की जांच कराने वालों में बड़ी संख्या बच्चों की है। लोग वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की भी कोरोना जांच करा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि बीते कई माह से कोई बच्चा संक्रमित नहीं आया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। मगर बीते एक माह यानी सात अगस्त से सात सितंबर तक मात्र चार लोग संक्रमित आए हैं। चूंकि कोरोना की तीसरी लहर सितंबर माह में आने के कयास लगाए जा रहे हैं और इसमें बच्चों को अधिक खतरा होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोग बच्चों को लेकर सचेत हैं। नतीजा यह है कि मौसम परिवर्तन की वजह से जिन बच्चों को सामान्य खांसी, जुकाम या वायरल बुखार है। उनके अभिभावक बच्चों की कोरोना जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी लहर में संक्रमित हुए 673 बच्चे
जनपद में कोरोना की दूसरी लहर में काफी नुकसान हुआ। अकेले दूसरी लहर में 20 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। खास बात यह है कि इन 20 हजार संक्रमितों में 673 बच्चे भी शामिल हैं। अच्छी बात यह रही है कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए आ चुकी है दवा किट
बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए जनपद में कई माह पहले ही दवाओं की किट आ चुकी हैं। जून माह में दवाओं की 23,850 किट आई थीं। यह किट ब्लॉक स्तर पर वितरित की गई हैं। इनमें शून्य से 12 माह के लिए 4770, एक से पांच वर्ष के लिए 4770, छह से 12 वर्ष के लिए 4770 तथा 12 से 15 वर्ष के लिए 9540 किट आ चुकी हैं।

जनपद में प्रतिदिन करीब पांच हजार जांच करोनो की हो रही हैं। लोग डर की वजह से बच्चों की भी जांच करा रहे हैं। मगर कई माह से कोई बच्चा संक्रमित नहीं मिला है। सामान्य रूप से भी 15 मई के बाद से कोरोना काफी कंट्रोल में है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed