फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children gave gifts, received blessings from mother

Saharanpur News: बच्चों ने दिए उपहार, मां से मिला आशीर्वाद

Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Children gave gifts, received blessings from mother
देवबंद के बेनिसन स्कूल में मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्चियां। स्रोत-स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। बेनिसन स्कूल में मदर्स-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान बच्चों ने मां को उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया।
इंद्रपुर मार्ग स्थित बेनिसन स्कूल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविताओं और नाट्य प्रस्तुतियां देकर मातृत्व के महत्व को भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड्स और उपहारों ने सभी माताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत चौधरी ने कहा कि मां जीवन की पहली गुरु होती है। इस दिन का उद्देश्य माताओं के प्रति आभार प्रकट करना और उनके त्याग व स्नेह को सम्मान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. शाइस्ता चौधरी व नदीम चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस आयोजन ने न केवल बच्चों को मातृत्व का सम्मान करना सिखाया, बल्कि माताओं और बच्चों के बीच के संबंध को और भी सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में माताओं के लिए खेल और गतिविधियां भी रखी गईं, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में माताओं को विद्यालय की ओर से उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed