फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children gave answers to difficult questions related to Ramayana

बच्चों ने दिए रामायण से जुड़े कठिन प्रश्नों के उत्तर

Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children gave answers to difficult questions related to Ramayana
रामायाण को जानो कार्यक्रम में पुस्कृत बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित एक सभागार में सारंग सामाजिक संगठन द्वारा 20 वां रामायण को जानो प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रामायण से जुड़े कठिन प्रश्नों के उत्तर देकर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा दो की बालिका इशिका गुलाटी ने दुनिया ना चले श्री राम के बिना भजन सुनाकर की। सरस्वती विहार स्कूल के कक्षा चार के छात्र कार्तिक सेठी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी के साथ अनन्या सेठी ने भी भजन सुनाकर सभी का मनमोह लिया। 24 बच्चों ने रावण की माता केकसी, कुंभकरण का बेटा निकुंभ, भरत की पत्नी मांडवी, सीता जी की पालनहार माता सुनयना आदि से संबंधित कठिन प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके संस्था ही संस्था द्वारा गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर क्लब रामलीला मंच पर भी बच्चों से प्रश्न पूछे। नवयुग पार्क में सुपर क्लब द्वारा आयोजित लीला में श्रीराम का अभिनय करने वाले उद्धव कोदंड ने भी भगवान राम के संवाद सुनाएं। विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष सौरव बब्बर ने कहा रामायण का हर पात्र अपने आदर्श स्वयं प्रस्तुत करते चलते हैं। इस मौके पर समाजसेवी राणा सिंधु, वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला व मुरली खन्ना ने भी विचार रखे। कार्यक्रम तनवी मिगलानी, सरदार अश्मित सिंह, श्रद्धा बब्बर, अनन्या सेठी, हर्षित जैन, रिया सेठी, श्रुति जैन, कार्तिक सेठी, वाणी अरोड़ा, तनु भंडारी, कनिष्का, हर्षिता चुग, साची सेठी, सरदार त्रिजोत सिंह, इशिका गुलाटी, परी जैन, चेतना को प्रमाण पत्र व उपहार दिए गए।
विज्ञापन

महासचिव रवि बख्शी ने कहा कि प्रत्येक बच्चा रामायण में बताए मार्ग पर चलेगा तो देश के कल्याण के साथ ही समाज में भी सुधार होगा। इसी उद्देश्य रामायण को जानों प्रश्न मंच का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed