{"_id":"5f3191098ebc3ea9ff3d2a75","slug":"children-dressed-as-radha-krishna-and-sudama-saharanpur-news-mrt4956369147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा कृष्ण और सुदामा के वेश में सजे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा कृष्ण और सुदामा के वेश में सजे बच्चे
विज्ञापन
कान्हा के वेश में सजा बच्चा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने कान्हा और राधा रानी का रुप धर कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल परिसर में पर्व का शुभारंभ राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया। इस मौके पर शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को कान्हा, राधा रानी, गोपियों और सुदामा के वेश में सजाया। अदिबा, जैद, आफिया, जायरा, सादिका, वंशिका, मोनी, अंकित, अतहेशाम, वाहिद, सैफ, साहिल, सुमैया आदि ने राधा कृष्ण और सुदामा के रुप धर कर शानदार अभिनय किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की धार्मिक और सांस्कृतिक समझ बढ़ती है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने त्योहारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकार की कोरोना संक्रमण रोकथाम को बनाई गई गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाएं।
आरके पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
देवबंद। आरके पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेशभूषा व मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा पहनकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने सुंदर सुंदर मटकी सजाई। वेशभूषा प्रतियोगिता में आराध्या त्यागी प्रथम, कृष्णा द्वितीय और भविका तृतीय स्थान रही। मटकी सज्जा प्रतियोगिता में गार्गी प्रथम, अनामिका द्वितीय और प्रतीक तृतीय रहा । इस दौरान प्रधानाचार्य एके सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

ग्वाले के वेश में सजा बच्चा- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो में राधा कृष्ण के रुप में सजे बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

कान्हा की वेशभूषा में सजा बालक- फोटो : DEVBAND

कान्हा सज्जा श्प्छरतियोगिता में भाग लेती छात्रा- फोटो : DEVBAND

मटका सज्जा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती छात्रा- फोटो : DEVBAND

आरके पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रतियोगिता में भाग लेती बच्ची- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन