{"_id":"63c83d7f217eb7224d05561f","slug":"children-could-not-read-hindi-book-properly-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-84057-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ठीक से हिंदी की पुस्तक नहीं पढ़ सके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ठीक से हिंदी की पुस्तक नहीं पढ़ सके बच्चे
Thu, 19 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
चुनहेटी गाडा में विद्यालय का निरीक्षण करते मण्डलायुक्त डॉ लोकेश एम
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बुधवार सुबह कंपोजिट विद्यालय चुनहेटी गाड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अध्यापक कक्षाओं में पढ़ाते हुए पाए गए। मंडलायुक्त ने कक्षा-एक के बच्चों से हिंदी की पुस्तक पढ़वाकर देखी गयी, जिनमें से कुछ बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे थे। कक्षा-आठ में चार छात्रों को खड़ा करके अंग्रेजी का पाठ पढ़वाया गया जिसे अधिकांश बच्चों ने ठीक प्रकार से पढ़कर सुनाया।
मंडलायुक्त ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण करने के उपरांत अध्यापकों से जिन बच्चों की सीखने की क्षमता कम है, उन पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान मौजूद मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक योगराज सिंह से कहा कि मंडल के तीनों जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे कि अध्यापक कक्षा में सभी छात्रों को एक ही पाठ पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
स्कूल के सभी कक्षाओं के ऐसे कमजोर छात्रों की एक सूची तैयार कर ली जाए और ऐसे छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाया जाए। जो छात्र स्कूल नहीं आ रहे है उनके अभिभावकों से संपर्क करके शत-प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। प्रत्येक अध्यापक पाठ पढ़ाकर छात्रों से पुनरावृत्ति कराए और अगले दिन उसी पाठ के मुख्य-मुख्य अंश, छोटे-छोटे प्रश्नों के रूप में छात्रों से पूछकर उन्हें पाठ याद कराए। मिड-डे मील साफ-सफाई के साथ गुणवत्ता युक्त तैयार करके ही छात्र छात्राओं को परोसा जाए।