फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children came out on the streets with the tricolor in the form of revolutionaries

क्रांतिकारियों का रुप धर तिरंगे के साथ सड़कों पर निकले बच्चें

Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Children came out on the streets with the tricolor in the form of revolutionaries
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने तिरंगा जागरुकता रैलियां निकाल लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आहवान किया। प्राथमिक स्कूल के बच्चें क्रांतिकारियों का रुप धर तिरंगे के साथ गली मुहल्लों में निकले तो लोग अचंभित रह गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्या पीठ के बच्चों की तिरंगा रैली का शुभारंभ प्रशासक भूपेंद्र सिंह, राव सम्मून, नवीन चौधरी, राजपाल सिंह, विपिन गोयल, गुरदयाल सिंह ने किया। शाकुंभरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला की रैली का शुभारंभ चेयरमैन सुशील राणा, प्रधानाचार्या शगुन जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, नीरज जैन, सतीश राठौर, अमित चौधरी, सोमपाल राणा आदि ने किया। दोनो स्कूलों के बच्चों ने अलग अलग कसबे में जागरुकता रैलियां निकाल कर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो के बच्चों ने प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह और सहायक अध्यापिका अंजलि आर्य के नेतृत्व में मंगल पांडे, चन्द्र शेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, झांसी की रानी, सावित्री बाई फुले आदि का रुप धर कर तिरंगा जागरुकता रैली निकाली। बच्चों को क्रांतिकारियों के रुप में सजा देख लोग अचंभित रहे। मुजफ्फराबाद ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय फतेहपुर भादो से छुटमलपुर तक तिरंगा जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed